I'm selling dotindia

LIC Jeevan Umang Policy: रोजाना 46 रुपए की बचत करके मिलेंगे, 25 लाख 13 हजार 200 रुपए

LIC Jeevan Umang Policy: भारतीय जीवन निगम कंपनी की धाकड़ पॉलिसी जिसका नाम जीवन उमंग पॉलिसी हैं। इसमें अगर आप छोटी अमाउंट भी निवेश करते हैं, तो आपको पूरे जीवन भर पैसा मिलता है। यानी कि, लगभग 100 साल की उम्र तक आपको पैसा मिलता हैं।

इस पॉलिसी की खासियत यह है कि, अगर आपको 100 वर्ष पूरे हो जाते हैं, तो आपको 100 साल के बाद एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। जीवन उमंग पॉलिसी (Umang Policy) के तहत निवेश करने पर बीमा धारक को मिलने वाली रकम पर ₹1 भी टैक्स देने की जरूरत नहीं होती हैं।

इस पॉलिसी को खरीदने पर पॉलिसी होल्डर को सर्वाइवल बेनिफिट्स (Survival Benifits) का लाभ प्रदान किया जाता हैं। अगर आप इसमें आज से ही निवेश (Invest) करना शुरू करते हैं, तो आपको बुढ़ापे में हर महीने 10 हजार रुपए तक की रकम जीवित रहने तक मिलती हैं।

LIC Jeevan Umang Policy 2024

एलआईसी कंपनी (LIC Company) की जीवन उमंग पॉलिसी यह एक एंडोमेंट पॉलिसी हैं। इस प्लान (Plan) में निवेश करने पर आपको सुरक्षा का लाभ मिलता हैं। इस पॉलिसी में बीमा धारक 15 साल, 20 साल, 25 साल या फिर 30 साल तक पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं।

इस पॉलिसी में निवेश करने की यह खासियत हैं, उदाहरण के लिए अगर आप इसमें रोजाना ₹45 की बचत करके भी इसमें निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 27 लाख रुपए तक की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। पॉलिसी में पैसा जमा करने पर गारंटीड रिटर्न भी मिलता हैं।

क्या है जीवन उमंग पॉलिसी की खासियत

वैसे देखा जाए तो एलआईसी जीवन उमंग प्लान (LIC Jeevan Umang Plan) में निवेश करनी हेतू आपकी उम्र न्यूनतम 90 दिन और अधिकतम 55 साल के बीच होनी चाहिए। आपको बड़ी अमाउंट प्राप्त करने के लिए इस पॉलिसी में हर महीने प्रीमियम का भुगतान करना होता हैं।

जब यह पॉलिसी मैच्योर हो जाती हैं, तब उसके‌ बाद पॉलिसी होल्डर (Policy Holder) को 100 साल तक पैसे मिलते हैं। इसके अलावा एलआईसी कंपनी की यह पॉलिसी अन्य पॉलिसी से काफी अलग भी हैं। इसी के साथ आपको कई सारे बोनस (Bonus) का लाभ भी मिलता हैं।

क्या टैक्स में छूट मिलती हैं

टैक्स में छूट मिलती है या फिर नहीं अगर इसकी बात की जाएं तो आपको बता दे की इस पॉलिसी को खरीदने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80c के अंतर्गत टैक्स में छूट का बेनिफिट मिलता हैं। यानी आपको जितना भी पैसा मिलेगा उस पर ₹1 भी टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी।

इसके अलावा पैसों की जरूरत पड़ने पर आप जीवन उमंग पॉलिसी के माध्यम से लोन भी ले सकते हैं। परंतु लोन लेने के लिए आपको लगातार 3 साल तक प्रीमियम का भुगतान (Payment) करना होता हैं, जिसके बाद आप इस पॉलिसी के तहत लोन (Loan) प्राप्त कर सकते हैं।

₹1399 जमा करने पर मिलेंगे 25 लाख रुपए

मान लीजिए आप 22 साल की उम्र में बेसिक सम एश्योर्ड (Sum Assured) 15 सालों के लिए ‌2 लाख रुपए का रखते हैं‌, तो आपको हर महीने 1399 रुपए का प्रीमियम भरना होगा। अगर आप 3 महीने मिलकर भुगतान करना चाहते हैं, तो आपको 4196 रूपयों का भुगतान करना होगा।

वैसे आप 6 महीने मिलकर 8360 रुपए का भुगतान भी कर सकते हैं और वहीं सालाना 16447 रुपए तक का भुगतान कर सकते हैं। अब आपको मैच्योरिटी पर बोनस के रुप में 5 लाख 59 हजार 200 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा फाइनल एडिशनल बोनस 7 लाख 10 हजार रुपए मिलेगा।

इसी के साथ आपको इनकम बेनिफिट (Income Benifits) के रूप में 10 लाख 8 हजार रुपए मिलेंगे। तो इसी हिसाब (Calculation) से आपको इन 15 सालों में टोटल बेनिफिट 25 लाख 13 हजार 200 रुपए मिलेगा।

Leave a Comment