I'm selling dotindia

Start Investing in SIP: ₹3,000 की एसआईपी करके रिटायरमेंट से पहले बन जाएंगे करोड़पति, कैलकुलेशन देखें

Start Investing in SIP: अगर आपको रिटायरमेंट तक करोड़पति बनना हैं, तो इसके लिए आपको आज से ही निवेश करना होगा। जी हां करोड़पति बनने के लिए आपको अपनी सैलरी से कुछ बचत करके निवेश करना होगा। वैसे आपको एफडी स्कीम से ज्यादा इसमें रिटर्न मिलेगा।

हम बात कर रहे हैं म्यूचुअल फंड एसआईपी (Mutual Fund SIP) के बारे में। आपको करोड़ों रुपयों का फंड जुटाने के लिए SIP मदद करेगी। क्योंकि, SIP यह एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान (Long Term Investment Plan) हैं, जिसमें आप कम राशि निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं।

अगर आप नौकरी करते हैं और आज से ही एसआईपी में निवेश (SIP Investment) करना चालू कर देते हैं, तो आप रिटायरमेंट से पहले ही करोड़पति बन जाएंगे, जिसका पूरा कैलकुलेशन आपको नीचे बताया गया हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल अंत तक पढ़ें।

मिलेगा कंपाउंड ब्याज का फायदा

म्युचुअल फंड की एसआईपी में निवेश करने पर आपको सबसे बड़ा लाभ कंपाउंड ब्याज का मिलता हैं। कंपाउंड ब्याज का मतलब यह होता है कि, आपको ब्याज तो मिलता ही हैं। लेकिन ब्याज के ऊपर ब्याज दिया जाता हैं, इसे ही चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) कहते हैं।

SIP में यदि आप मासिक पैसे जमा करते हैं, तो आपको सालाना कम से कम रिटर्न 12% मिलता है। हालांकि, यह सब कुछ मार्केट के ऊपर निर्भर होता हैं। यदि आप स्टेप अप का फार्मूला इस्तेमाल करते हैं, तो आप 1 करोड़ नहीं बल्कि 2 करोड़ रूपए तक का फंड जमा कर सकते हैं।

यह हैं कुछ एसआईपी के प्रकार

Regular SIP:- आपकी जानकारी के लिए बता दे की रेगुलर एसआईपी काफी पॉप्युलर हैं। इसमें आप निश्चित राशि निश्चित अवधि के लिए जमा कर सकते हैं। निवेशक इसमें मासिक, तिमाही, छमाही के आधार पर निवेश कर सकते हैं।

Top Up SIP: अधिकतर लोग टॉप अप SIP को स्टेप अप SIP के नाम से जानते हैं। इसमें आप समय-समय पर निवेश की राशि बढ़ा सकते हैं। अगर आप ₹2000 की SIP कर रहे हैं, तो आप अगले साल ₹3000 की एसआईपी कर सकते हैं।

Trigger SIP: ट्रिगर SIP में ऐसा होता है कि, इसमें आप तभी निवेश कर सकते हैं। जब शेयर मार्केट (Share Market) में कोई खास घटना घटती हैं और खास घटना एक सकारात्मक बाजार प्रवृत्ति या फिर एनवी लेवल भी हो सकती हैं।

एसआईपी में कैसे निवेश करें

एसआईपी में निवेश करने के लिए आपको सबसे पहले सही म्युचुअल फंड को सेलेक्ट करना होता हैं, जिसके लिए आप रिसर्च भी कर सकते हैं। अब आप एसआईपी में निवेश करने के लिए Groww, 5 Paisa, Upstox और Zerodha जैसे एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको इनमें से कोई भी एक ऐप डाउनलोड करनी है और उसके बाद आपकी निजी जानकारी दर्ज करके पैन कार्ड और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेजों को अपलोड कर देना है। इसके बाद आपका एसआईपी का अकाउंट ओपन हो जाएगा।

30 सालों में बन जाएंगे करोड़पति

अगर आपको पैसों की बचत करके एसआईपी में निवेश करना हैं, तो इसकी कैलकुलेशन को आप बारीकी से समझें। मान लीजिए आप 20 साल की उम्र में नौकरी करते हैं और आप रोजाना 100 रुपए की बचत यानी कि महीने की 3 हजार रुपए की बचत करके SIP में निवेश करते हैं।

तो आपको एक करोड रुपए तक का फंड (Fund) प्राप्त करने के लिए आपको करीब करीब 30 सालों तक लगातार निवेश करना होगा। वैसे देखा जाए तो आपको इन पूरे 30 सालों में 10 लाख 80 हजार रुपए निवेश (Investment) करना होगा।

इसके बाद आपको अनुमानित सालाना रिटर्न 12 प्रतिशत के हिसाब से 95 लाख 9 हजार 741 रुपए तक का रिटर्न मिलता है और वहीं पूरी रकम की बात करें तो आपको 1 करोड़ 5 लाख 89 हजार 741 रुपए मिलते हैं। तो इस तरह से आपको रिटायरमेंट से पहले 1 करोड मिलते हैं।

Leave a Comment