Join Group

Sukanya Samriddhi Yojana: 50 हजार रुपए जमा करने पर मिलेंगे, 23 लाख 9 हजार

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना जिसमें 10 साल से कम आयु की लड़की के नाम पर खाता खोला जा सकता हैं। जी हां इस एसएसवाई योजना (SSY Scheme) का लाभ केवल 1 साल से लेकर 10 साल की उम्र वाली बालिकाएं ही प्राप्त कर सकती हैं। 

ध्यान दीजिए कन्याओं के नाम पर अकाउंट कानूनी अभिभावक या फिर माता-पिता द्वारा ही खोल सकते हैं। यह खाता आप बैंक में या फिर पोस्ट ऑफिस बैंक में जाकर ओपन कर सकते हैं। इसमें सालाना न्यूनतम ₹250 जबकि अधिकतम ₹1,50,000 तक जमा किया जा सकता हैं।

खाता खुलवाने के बाद आपको जमा राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान करती हैं। जी हां Compound Interest प्रदान करने से आपकी जमा की गई राशि में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। अगर वही लॉक इन पीरियड की बात की जाए तो आपको 15 साल तक लगातार निवेश करना होता हैं।

जाने क्या हैं सुकन्या समृद्धि योजना 

दरअसल, Sukanya Samriddhi Yojana केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा हैं। इस योजना में हमें पैसे निवेश करने पड़ते हैं। इसके बाद मैच्योरिटी पर आपको काफी तगड़ा रिटर्न मिलता हैं। निवेशकों को जमा राशि पर 8.20 प्रतिशत आकर्षित ब्याज प्रदान किया जाता हैं। 

हालांकि, यह योजना उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हैं। अगर आप इसमें निवेश करना आज से ही चालू कर देते हैं, तो आपको इन 15 साल में बहुत सारा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप शादी में होने वाले खर्च में भी कर सकते हैं। 

मिलेगी टैक्स में छूट और अन्य लाभ 

जी हां अगर आप प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना (Pradhan Mantri Sukanya Samriddhi Yojana) में पैसे निवेश करेंगे तब आपको आयकर विभाग का अधिनियम 1961 और धारा 80c के तहत कम से कम 1 लाख 50 हजार रुपए तक टैक्स (Tax) में छूट मिलती हैं। 

जब आपकी कन्या की पूरी आयु 18 साल हो जाती हैं, तब यह इस अकाउंट को खुद ऑपरेट कर सकती है और साथ में 50 प्रतिशत तक पैसे निकासी भी कर सकते हैं। अकाउंट ओपन करने के बाद अगर आप खाता ओपन नहीं करते हैं, तो आपको प्रतिवर्ष 50 रुपए की पेनल्टी भरनी होगी।

 खाता खुलवाने के लिए होनी चाहिए यह पात्रता

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाना चाहते हैं, तो इसके लिए अभिभावक या फिर माता-पिता की नागरिकता भारत देश की होनी चाहिए। इसके अलावा खाता खुलवाने हेतु कन्या की उम्र न्यूनतम 1 साल और अधिकतम 10 साल के बीच होनी चाहिए। 

इस योजना के तहत एक परिवार में दो बालिकाओं का ही अकाउंट ओपन किया जा सकता है। इसमें आपको जॉइंट खाता खोलने की अनुमति नहीं दी गई हैं। आपके पास बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज होने चाहिए। 

कब खाता बंद किया जा सकता हैं 

इस योजना के तहत आपको खाता बंद करने की सुविधा भी मिलती हैं। जब आपकी बेटी की आयु 18 साल पूरी हो जाती हैं, तो ऐसी स्थिति में आप फॉर्म भरकर जमा की गई राशि और ब्याज को निकाल सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी खाताधारक की अचानक से मृत्यु हो जाती हैं।

ऐसी स्थिति में कन्या के माता-पिता अकाउंट से पैसे निकासी  कर सकते हैं। इसी के साथ अगर कोई अभिभावक लड़की के खाते में पैसे जमा (Deposit) करने में असमर्थ रहता हैं, तो इस अवस्था में अभिभावक मैच्योरिटी से पहले सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट को बंद कर सकते हैं। 

50 हजार रुपए जमा करने पर मिलेगा इतना रिटर्न 

अगर आपकी स्कीम के अंतर्गत निवेश करना चाहते हैं, तो आपको सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर (Sukanya Samriddhi Yojana Calculator) के अनुसार गणित को समझाया हैं। मान लीजिए अगर आप हर साल 50 हजार रुपए तक की राशि डिपॉजिट करते हैं।

तो आपको 15 सालों में 7 लाख 50 हजार रुपए जमा करने होंगे, जिसके बाद 8.2 फ़ीसदी के हिसाब से 15 लाख 59 हजार 193 रुपए मिलेंगे और वहीं मैच्योरिटी पर अमाउंट 23 लाख 9 हजार 193 रुपए मिलेगी। ध्यान दीजिए आपका यह अकाउंट 21 साल बाद ही परिपक्व हो जाता हैं।

Leave a Comment