Join Group

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: सरकार इन महिलाओं को, हर साल देगी 12 हजार रुपये

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: हाल ही में एक नई योजना शुरू की हैं, जिसका नाम मैया सम्मान योजना हैं। दरअसल, महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जाती हैं। मैया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) खासतौर महिलाओं के लिए बनाई गई हैं।

ताकि महिलाएं इस योजना के जरिए हर महीने 1 हजार रुपए और सालाना 12 हजार रुपये प्राप्त कर सकें, जी हां यदि आप इस योजना में आवेदन करती हैं, तो आपको हर महीने ₹1000 मिलेंगे। किंतु ध्यान दीजिए इस योजना में वहीं महिला आवेदन कर सकेगी, जिनकी आयु न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 50 साल के बीच हैं।

मैया सम्मान योजना के लाभ एवं विशेषताएं

दरअसल, Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, तो बेशक इस योजना (Scheme) का पूरा लाभ झारखंड में रहने वाली गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही दिया जाएगा। आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने ₹1000 तो हर साल ₹12000 मिलते हैं।

सरकार राज्य की तकरीबन 45 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ देने वाली हैं। योजना से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल महिला अपने जरूरत के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। महिलाएं घर बैठे Smartphone या फिर लैपटॉप (Laptop) के जरीए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

लाभ लेने के लिए क्या होनी चाहिए पात्रता

यदि आपको Maiya Samman Yojana का लाभ प्राप्त करना हैं, तो इसके लिए आवेदक महिला झारखंड राज्य की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा जिन-जिन महिलाओं की आयु न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 50 साल के बीच हैं, वहीं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।

महिलाओं के पास पीला राशन कार्ड, सफेद राशन कार्ड, हरा राशन कार्ड या फिर गुलाबी राशन कार्ड होना चाहिए। महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी Job पर कार्यरत नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद आपके परिवार की सालाना आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन करने हेतु चाहिए यह दस्तावेज

झारखंड Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के अंतर्गत यदि आपको हर महीने 1000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्राप्त करनी हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करते समय कुछ दस्तावेजों की जरूरत लगेगी, जो आपको नीचे बताएं गए हैं।

महिला आवेदक के पास महत्वपूर्ण दस्तावेजों के तौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

ऐसे करें मैया सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई

ऑनलाइन अप्लाई (Apply) करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां पर होम पेज पर दिखाई दे रहे “प्रज्ञा केंद्र लॉगिन” के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। इसके बाद आपके सामने लॉगिन (Login) पेज ओपन हो जाएगा।

जिसमें आपको अपना यूजरनेम या फिर ईमेल आईडी पासवर्ड दर्ज करना है और नीचे दिया गया कैप्चा कोड को भरकर साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर (Aadhar Card Number) दर्ज करना हैं।

इसके बाद आपको “Capture Biomatric” के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने फिंगर वेरीफिकेशन करने हैं। अब आपको खुद का एक फोटो अपलोड करना हैं, इसके बाद आपके सामने Maiya Samman Yojana Register Form ओपन हो जाएगा।

जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है और सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना हैं। अब अंत में आपको “Submit” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी, जिसे आपको संभाल कर रखनी हैं।

Leave a Comment