Join Group

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: अब इन महिलाओं को 1 हजार प्रति माह मिलेगा

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: सरकार ने पिछले हफ्ते मइयां सम्मान योजना का शुरुआत किया हैं, इस योजना के अंतर्गत राज्य के उन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा, जिनकी वार्षिक इनकम 8 लाख रुपए से कम हैं। इस योजना के तहत सरकार विशेष रूप से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

मइयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के अंतर्गत गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद के रूप में 1 हजार रुपए की राशि प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ 45 लाख से अधिक माताओं एवं बहनों को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana) के जरिए कम से कम 21 साल और अधिकतम 50 साल के बीच की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा 5 हजार 500 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया हैं।

क्या हैं मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मइयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाने की बात काही गई हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड में रहने वाली महिलाएं ही प्राप्त कर सकती हैं।

दरअसल, सरकार ने आने वाली नई पीढ़ीयों को ध्यान में रखते हुए और इसी के साथ शिक्षा को अधिक बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई हैं। हालांकि, इस योजना का लाभ शहरी एवं ग्रामीण भागों वाली महिलाएं भी ले सकती हैं।

सिर्फ इन्हे मिलेगा मइयां सम्मान योजना का लाभ

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक महिला झारखंड राज्य (Jharkhand State) की मूल स्थाई होनी चाहिए और उसकी आयु न्यूनतम 21 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा आपका बैंक खाता पासबुक (Bank Account Passbook) आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। लेकिन अभी तक जिन महिलाओं की बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है।

उन महिलाओं को बैंक पासबुक से आधार कार्ड लिंक (Aadhar Card Link) करने के लिए दिसंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा और हां आधार कार्ड लिंक करना काफी आवश्यक हैं।

आवेदन हेतु दस्तावेज

अगर आप मइयां समान योजना 2024 (Maiya Samman Yojana scheme 2024) के अंतर्गत हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने जरूरी हैं।

दरअसल, आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।

ऐसे करें मुख्यमंत्री मैया का आवेदन

सबसे पहले मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 (Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024) की शुरुआत 1 अगस्त 2024 से शुरू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत जो भी महिलाएं पात्र रहेगी, वह 8 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।

इसके अलावा महिलाएं निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन फाॅर्म (Apply Form) दर्ज कर सकती हैं। इस योजना (Scheme) का लाभ (Benefits) लेने के लिए महिलाओं को ग्राम पंचायत में शिविर के समय उपस्थित रहना आवश्यक हैं।

Leave a Comment