Join Group

Post Office MSSC Scheme: महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख 32 हजार, सिर्फ इतने पैसे जमा करें

Post Office MSSC Scheme: डाकघर द्वारा खास महिलाओं के लिए चलाई जा रही MSSC स्कीम जिसका पूरा नाम महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम हैं। इस स्कीम के तहत देश की महिलाएं एवं लड़कियां मात्र 2 साल के लिए पैसे जमा करके लाखों रुपये प्राप्त कर सकती हैं।

जी हां डाकघर द्वारा विशेषकर महिलाओं के लिए यह योजना चलाई जा रही हैं। इस स्कीम के तहत महिलाओं को केवल 2 साल के लिए ही निवेश करना होता हैं। फिर 2 साल बाद 2 लाख 32 हजार रुपये मिलते हैं।

हालांकि, इसका पूरा कैलकुलेशन आपको नीचे बताया गया हैं। महिलाएं इस स्कीम में न्यूनतम राशि 1 हजार रुपए जमा कर सकती हैं। जबकि, आप अधिकतम राशि 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकती हैं। यदि आपको अधिक जानकारी चाहिए, तो आर्टिकल अंत तक पढ़ें।

निवेश करने पर मिलेगा इतना ब्याज

वैसे देखा जाएं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की कई सारी स्कीम हैं, जिसमें आपको काफी तगड़ा रिटर्न मिलता हैं। हालांकि, इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर आपको सालाना 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाता हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि, जब आपको निवेश करते हुए एक साल पूरे हो जाते हैं, तो महिला जमा की गई राशि से 40 प्रतिशत तक की राशि निकासी कर सकती है। ध्यान दीजिए आप एक ही बार पैसे (Money) निकाल सकते हैं।

ये लोग खोल सकते हैं अकाउंट

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) में किसी भी आयु की महिला अपना खाता खोल सकती है। इसके अलावा नाबालिक बेटी भी इस स्कीम में पैसे जमा (Deposit) कर सकती हैं।

किंतु नाबालिक बेटी के नाम पर अकाउंट पुरुष अभिभावक द्वारा ही खोला जा सकता हैं। इसके अलावा निवेश करने वाली महिलाओं को इनकम टैक्स (Income Tax) की धारा 80 सी के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती हैं।

ऐसे खोले MSSC स्कीम का खाता

अगर कोई महिला इस योजना के अंतर्गत अकाउंट खोलना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको निकटतम पोस्ट ऑफिस में जाना हैं। इसके बाद आपको संबंधित सर्टिफिकेट योजना का Form लेना है और उसमें सभी जानकारी दर्ज करनी हैं।

पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ जोड़ दें और जितनी राशि भरनी हैं, वह निवेश करें। अब आपको फॉर्म के साथ एक फोटो चिपकाएं। अब आपको सर्टिफिकेट मिलेगा, जो आपको संभाल कर रखना हैं।

ऐसे मिलेंगे 2 लाख 32 हजार रुपए

अगर महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (Mahila Samman Saving Certificate Scheme) के अंतर्गत मिलने वाले ब्याज के बारे में बात करें तो आपको 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं।

उदाहरण के लिए आप दो साल के लिए 2 लाख जमा करती हैं, तो आपको पहले साल 16 हजार रकम मिलेगी और दूसरे साल ₹16,044 रुपए मिलेगी और ऐसे में मैच्योरिटी पर पूरी रकम 2 लाख 32 हजार 44 रुपए मिलेगी।

Leave a Comment